मेष
कुछ गलतियाँ कर सकते हैं, जिनके कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। भाषा का सही प्रयोग करें। व्यावसायियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ
परिवार के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। शत्रु भी सम्मान व सराहना करेंगे। मनोबल में कमी के कारण काम में मन नहीं लगा पा रहे हैं। आपको कारोबार में नये तरीकों को प्रयोग करना पड़ सकता है। जोखिम न लें।
मिथुन
व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे जिससे परिजन काफी प्रसन्न होंगे।पूर्व के अनुभवों का लाभ मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। विरोधियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।
कर्क
कार्य में रूकावट का सामना करना पड़ेगा। राजनीतिक बहस में शामिल हो सकता है। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। प्रेमी जन से अधिक बहस न करें। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहेंगे।
सिंह
नये वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।कुछ परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं।गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। एलर्जी और गर्मी के चलते दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय में आय को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।
कन्या
विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। वैवाहिक सम्बन्धों में अविश्वास की भावना न आने दें। पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिये। माता की सेहत की चिन्ता हो सकती है।
तुला
अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पायेंगे। कारोबारी मीटिंग के लिये जा सकते हैं।छोटे भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। प्रेमी जन के साथ एकान्त में वक्त बितायेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
वृश्चिक
अनजान लोगों पर विश्वास करने से बचना चाहिये। किसी को धन उधार न दें, वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है।दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें। तेल, मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिये। किसी जरूरी कार्य को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है।
धनु
घर के मरम्मत की योजना बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन काफी अच्छा है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।
मकर
विवाहेत्तर सम्बन्धों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी।जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण सम्बन्ध प्रभावित होंगे। बीमा में आप धन का निवेश करेंगे।
कुंभ
विरोधी परास्त होंगे। दिन शुभ फलदायक होने वाला है। घर परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुये कोई सकारात्मक काम कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम बढ़ेगा।
मीन
उच्च पद पर आसीन लोगों को जरूरी कागजातों को सम्भालकर रखना चाहिये। यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। अनुभवी मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।
पं सुभाष पाण्डेय
You may also like
'Jaat' Box Office Collection Day 9: Sunny Deol's Action Drama Maintains Strong Hold, Crosses ₹65 Crore, Challenges 'Kesari 2'
Bhojpuri Song Alert: Nirahua & Sanchita's 'Batawa Jaan Kawan Badri Mein' Goes Viral Again on YouTube
दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट जयपुर हुई डायवर्ट, सीएम उमर अब्दुल्लाह क्या बोले?
Monsoon Alert: IMD Issues Storm and Rain Warning for 20 States in Next 24 Hours
शनिवार के दिन इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी!