
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
अमेरिकी टैरिफ को लेकर अब Ashok Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात
पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का संबोधन
इन` ट्रिक्स से करें पता की आपके नारियल में कितना पानी है और कितनी मलाई?
SCO Summit 2025: चीन में एक मंच पर मोदी, पुतिन और जिनपिंग, बढ़ी अमेरिका की चिंता
ITR 2025 फाइल करने की लास्ट डेट चूक गए तो क्या होगा?इनकम टैक्स विभाग भेज रहा है रिमाइंडर