प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से चार नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रेल यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को आधुनिकता और आराम के साथ ही सफर में रफ्तार भी मिलती है। जो यात्रियों के सफर को और ज्यादा आरामदायक बनाती हैं। नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के बाद अब देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 164 हो गई। इन नई ट्रेनों का निर्माण मेक इन इंडिया के अंतर्गत चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है।
इन रूट्स पर चलेगी नई वन्दे भारत ट्रेनें 1.लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेसपीएम मोदी के द्वारा आज लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई है। यह ट्रेन लखनऊ से लेकर सहारनपुर के बीच का सफर केवल 7 घंटे 45 मिनट में पूरा कर देगी। यह ट्रेन लखनऊ से निकलकर शाहजहांपुर, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद से होकर जाएगी। इस नए रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रियों के समय की बचत होगी। इससे न केवल यात्रियों को आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी बल्कि इससे आर्थिक और सामाजिक स्तर पर कनेक्टिविटी भी और ज्यादा स्ट्रांग होगी।
2. बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेसआज से बनारस खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी शुरुआत हुई है। जो खजुराहो चित्रकूट प्रयागराज और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों को सीधे जोड़ेगी। यात्रियों के करीब ढाई घंटे का समय बचेगा। इसके साथ ही यूनेस्को विश्व धरोहर खजुराहो तक यात्री आरामदायक और कम समय में पहुंच जाएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को और बल मिलेगा।
3. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेसपीएम मोदी के द्वारा आज एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। जो एर्नाकुलम से बेंगलुरु के रूट्स को जोड़ेगी। इस ट्रेन के माध्यम से प्रमुख शैक्षणिक और आईटी व्यापारिक केंद्रों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
4. फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेसआज से शुरू हुई यह वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली के ब्वेच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन होगी। जो दिल्ली से पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर को जोड़ेगी। ट्रेन की शुरुआत के बाद न केवल पर्यटन और व्यापार में वृद्धि होगी बल्कि रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे।

You may also like

लोहिया अस्पताल के पास कैसे खुल गई शराब दुकान, लखनऊ हाई कोर्ट ने आबकारी आयुक्त से मांगा जवाब

11 घंटे, 1,680 किमी की यात्रा और पांच कार्यक्रम, राष्ट्र के प्रति पीएम मोदी ने दिखाई अटूट प्रतिबद्धता

न्यूजीलैंड में भारतीय स्टूडेंट्स की होगी ज्यादा कमाई, पार्ट-टाइम जॉब को लेकर हो गया ये बदलाव

शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में रविंदर सिंह ने किया कमाल... 50 मीटर में लगाया गोल्ड पर निशाना, देश के लिए बड़ा कारनामा

खाने केˈ बाद कितना होना चाहिए आपका ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज की सही पहचान और बचाव के तरीके﹒