चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंबा अभिषेक यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई है। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ मेहमान आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब बहन और जीजा उसके पति के साथ घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हो गया।
राज कुमार ने हाथ में बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर वहां से भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
शादी के 7 दिन बाद ही दूल्हे ने कर लिया सुसाइड, दुल्हन ने किया मरने पर मजबूर… ⑅
65 साल का बुजुर्ग मस्जिद में 13 साल की बच्ची के साथ कर रहा था ऐसा काम, मचा बवाल ⑅
तीन युवक निकलते थे ट्रैक्टर लेकर, अन-बने मकानों के पास से गुजरते थे, करते थे कुछ ऐसा जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश' ⑅
Afghanistan Earthquake:अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप, पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
केंद्र ने धार्मिक संस्थानों और पर्यटन सेवाओं के नाम पर हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जनता को सचेत किया