मुंबई में एक 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की के प्राइवेट पार्ट में सीजेरियन ब्लेड और पत्थर के टुकड़े मिले, जिसे इलाज के दौरान डॉक्टर ने निकाला। मुंबई पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक होश में आने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद ऑटो वाले ने उसके प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर डाला। इस मामले में अब पुलिस का कहना है कि लड़की गलत बयान देकर पुलिस को भरमाने में लगी हुई है। उसने अपने प्राइवेट पार्ट में खुद से ब्लेड डाला था।
इस वजह से बोला झूठपुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए इतना बड़ा झूठ बोला। लड़की एक ऑटो वाले के साथ अरनाला बीच गई हुई थी। पहचान पत्र न होने के कारण गेस्ट हाउस में दोनों नहीं रुक सके। इस वजह से दोनों को बीच पर ही रुकना पड़ा। अँधेरे का फायदा उठाकर लड़के ने उसके साथ रेप किया और भाग गया। लड़की वहाँ से नालासोपारा रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे डर था की घर वाले मारपीट करेंगे तो उसने मेडिकल से सीजेरियन ब्लेड खरीदा और अपने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया।
You may also like
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने धराली आपदा पीड़ितों के लिए ₹5 लाख की सहायता और पुनर्वास पैनल की घोषणा की
बारिश का अलर्ट: 9 अगस्त को इन राज्यों में मचेगा कोहराम, रक्षा बंधन पर बादलों की गर्जना!
ENG VS IND 2025: टूटे कंधे के साथ ओवल टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने वाले क्रिस वोक्स ने रखा अपना पक्ष, कही ये बड़ी बात
राहुल गांधी झूठ बोलकर देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करते हैं : तरुण चुघ
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई : 334 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पंजीकरण सूची से हटाया