त्योहारों के सीजन को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त तोहफा पेश किया है. कंपनी ने हाल ही में लागू हुए जीएसटी 2.0 से जुड़ी कीमतों में कटौती के साथ एडिशनल डिस्काउंट की घोषणा की है. इसके तहत ग्राहक अपनी पसंदीदा महिंद्रा एसयूवी पर 2.56 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं .ये ऑफर Everyone said GST We said More थीम के तहत लॉन्च किया गया है, जिसका फोकस शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों पर है.
जीएसटी कट + डिस्काउंट = डबल फायदाने साफ किया है कि ये ऑफर न सिर्फ कीमतों को आकर्षक बनाएगा, बल्कि ग्राहकों की शंकाओं को भी दूर करेगा. खासतौर पर E20 फ्यूल पर चलने वाली गाड़ियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वारंटी पूरी तरह वैध रहेगी. यानी ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
मॉडल | नई एक्स-शोरूम कीमत (लाख रुपए) | एक्स-शोरूम कीमत में कमी (एक लाख रुपए तक) | एडिशनल प्रॉफिट (एक लाख रुपए तक) | टोटल बेनिफिट (एक लाख रुपए तक) |
Bolero Neo | 8.79 | 1.27 | 1.29 | 2.56 |
XUV 3XO | 7.28 | 1.56 | 0.9 | 2.46 |
Thar | 10.32 | 1.35 | 0.2 | 1.55 |
Scorpio Classic | 12.98 | 1.01 | 0.95 | 1.96 |
Scorpio-N | 13.2 | 1.45 | 0.71 | 2.15 |
Thar ROXX | 12.25 | 1.33 | 0.2 | 1.53 |
XUV700 | 13.19 | 1.43 | 0.81 | 2.24 |
Thar Roxx
ऑफ-रोड एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत ₹12.25 लाख से शुरू होती है. जीएसटी राहत के तहत ग्राहकों को करीब 1.33 लाख रुपए की बचत होगी. इसके अलावा 20,000 रुपए का अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा.
XUV700
ये मॉडल 13.66 लाख रुपए से शुरू होता है. जीएसटी कट के बाद ग्राहक 1.43 लाख रुपए तक बचत कर सकते हैं. साथ ही कंपनी 81,000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है.
Bolero Neo
इसकी शुरुआती कीमत 8.92 लाख रुपए है. इस पर ग्राहकों को 1.27 लाख रुपए जीएसटी से राहत और करीब 1.29 लाख रुपए के अतिरिक्त ऑफर मिल रहे हैं.
वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगीत्योहारों के दौरान भारत में कारों की बिक्री अपने चरम पर होती है. महिंद्रा का ये कदम ग्राहकों के लिए खरीदारी को और आसान बनाएगा. कंपनी का मानना है कि आकर्षक प्राइस कट और अतिरिक्त डिस्काउंट से उनकी एसयूवी रेंज अब और भी किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगी.
You may also like
उत्सव का आयोजन कर नगर निगम ने मलिन बस्ती में छेड़ी स्वच्छता की मुहिम
उसने शराब पिलाई और मेरा रेप` कर दिया, जब इस एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने की खौफनाक हरकत
लिवर की खराबी का पक्का रामबाण` उपाय वो भी सिर्फ 15 दिनों में, जरूर पढ़े और शेयर करे
Delhi में महिलाओं को इन जगहों` पर फ्री मिलती है शराब रात का माहौल रहता है बेहद रंगीन
किसानों को समय से मिले बिजली और खाद : संजय गंगवार