मोदी नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि, समाज में ये गंदगी कहां तक पहुंच गया है। दरअसल पूरा मामला ये है कि, मौसा ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उनके निजी अंगों से जबरदस्ती छेड़खानी की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने भांजी को जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना के बाद जब पीड़िता ने अपने परिजनों से शिकायत की तो पिता व चाचा ने उन्हें पीट दिया।
पीड़िता ने थाने में दी तहरीरहम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि, कॉलोनी की एक युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसके मुताबिक उसका मौसा उस पर बुरी नीयत रखता है। कुछ दिन पहले वह मां के साथ नानी के घर गई थी। वहां उसकी मौसी व मौसा भी आए हुए थे। जैसे ही युवती अपनी नानी के घर पहुंची तो वो कमरे में चली गई। इस गहमागहमी के बीच आरोपी मौसा आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके गुप्तांगों से छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।
इंस्टाग्राम पर भेजा अश्लील मैसेजजब पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो उसका मौसा उसे जान से मारने की धमकी देकर कमरे से भाग गया। धमकी से डरी पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद उसका मौसा उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने लगा। उस पर अश्लील कमेंट करने का भी आरोप है। अब कुछ दिन पहले मौसा फिर घर पर आया। लड़की को अकेला पाकर उसने फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन इस बार पीड़िता बर्दाश्त नहीं कर सकी। जब इस पूरे मामले की पीड़िता ने अपने पिता और चाचा से शिकायत की तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी।
परिजनों को पीड़िता की बातों पर नहीं हुआ भरोसाउसने सारी बात परिजनों को बताई। पीड़िता का आरोप है कि, परिजन उसकी बातों को गलत साबित करने लगे। चाचा और पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। उससे कहा कि वह इस बात का जिक्र दोबारा न करे। इसके बाद से पीड़िता तनाव में है। उसे डर है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इस मामले में पीड़िता ने रविवार को मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
You may also like
8वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सैलरी में होगा बंपर इजाफा?
पति की जीभ काटकर खाई` और खून भी पिया फिर भाग गई पत्नी… पुलिस से बोला- उसमें कोई तो शक्ति जरूर है
PK-W vs SA-W 2nd ODI: ताज़मिन ब्रित्स और लौरा वोलवार्ड ने लाहौर में ठोका शतक, SA ने PAK को दिया 293 रनों का लक्ष्य
बॉम्बे हाई कोर्ट में फिर बम रखे जाने की मिली धमकी से सनसनी
ट्रैक्टर नहीं तो क्या हुआ?` किसान ने बुलेट को ही बना लिया खेती का साथी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह रे देसी दिमाग