कहते हैं नागिन अपना बदला लेना नहीं भूलती है। फिल्मी कहानियों में तो आपने इस किस्से को कई बार देखा भी होगा। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता है। लोग इसे अंधविश्वास ही कहते और समझते हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नागिन एक किसान के पीछे पड़ गई है।
उत्तर प्रदेश में रहने वाले किसान के पीछे नागिन इस कदर पड़ गई है कि वो जहां भी दिखता है काट लेती है। नागिन उसके पीछे पड़ी है और अब तक सात बार उसे काट चुकी है। हालांकि हर बार किसान की जान बच गई है। लोगों का कहना है कि उससे एक बड़ी भूल हो गई थी जिसकी सजा उसे मिल रही है।
रामपुर से सामने आया चौंकाने वाला मामलाकिसान और नागिन की दुश्मनी वाला ये अनोखा मामला रामपुर से सामने आया है। यूपी के इस शहर में स्वार तहसील है। यहां के मिर्जापुर गांव का रहने वाला एहसान नाम का किसान इन दिनों दहशत में जीवन गुजार रहा है। इसके पीछे की वजह एक नागिन है जो उसकी दुश्मन बन चुकी है और उसको जीने नहीं दे रही है।
एहसान जहां भी जाता है वो उसको मिल जाती है। इसके बाद बिना देर किए उसको डंस भी लेती है। एहसान को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर क्या हो रहा है। अब तक नागिन उसको 7 बार काट चुकी है। फिर भी जैसे-तैसे उसकी जान बच जा रही है। नागिन के काटते ही वो अस्पताल दौड़ जाता है।
हो गई थी ये बड़ी भूल, दुश्मन बन गई नागिनअब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एहसान से नागिन की दुश्मनी क्यों हो गई। इसकी वजह खुद एहसान को भी पता है। एहसान ने बताया कि करीब 7 माह पहले दो नागों ने उसके ऊपर हमला कर दिया था। उसने खुद को बचा लिया और एक नाग को डंडे से पीटकर मार डाला। जबकि दूसरा नाग वहां से बचकर निकल गया था।
उसने मरे हुए नाग को वहीं दफना दिया था। गांववालों का मानना है कि उसकी ये गलती उसको भारी पड़ गई। ग्रामीण कहते हैं कि इसी वजह से वो एहसान को बार-बार काट रही है। वो अपने नाग का बदला लेना चाहती है। एहसान का कहना है कि वो अब तक 7 बार उसका शिकार हो चुका है। काटते ही वो भाग जाती है।
खौफ के साये में जी रहा है एहसानएहसान एक कृषि फॉर्म पर जॉब करता है। उसका कहना है कि वो चार छोटे-छोटे बच्चों का पिता है। उसे नहीं पता कि आगे क्या होगा और वो अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिन्तित है। वहीं फॉर्म मालिक सतेन्द्र ने बताया कि ये जहां भी जाता है, इसके सांप काट लेता है। इस वजह से वो काफी परेशान है।
सतेन्द्र का कहना है कि एहसान ने नागों के जोड़े से दुश्मनी ले ली है। इसी का अंजाम अब वो भुगत रहा है। वहीं ये अजीबो-गरीब घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। जो भी इस घटना को सुन रहा है वो हैरान हो रहा है। किसान और नाग के बीच की दुश्मनी में कुदरत दोनों का ही साथ दे रही है लेकिन जीतेगा कौन, ये कोई नहीं जानता है।
You may also like
Sarkari Job Alert 2025: 10वीं पास के लिए पंचायत सचिव की नौकरी, यहां निकली 1483 वैकेंसी, 50000 तक महीने की सैलरी
Karnataka Politics Boils Over RSS: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस के कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की, दूसरे वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने बताया भारतीय तालिबान
यॉट पर रोमांटिक तस्वीरें — जस्टिन ट्रूडो व कैटी पेरी के रिश्ते की 'कन्फर्मेशन' वाली अफवाहें तेज़
VIDEO: श्री चरणी ने डाली कमाल की बॉल, सदरलैंड की हो गई बत्ती गुल
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से 5 साल में बन जाएगा लाखों का फंड!