करवा चौथ से पहले सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज सोना और चांदी नए उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। अगर आप त्योहार से पहले ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।
सोमवार (6 अकटूबर) को MCX पर सोने का भाव 1.42 फीसदी उछल कर 1,19,790 रुपए, जबकि चांदी का भाव 1,47,568 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नए शिखर पर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और दोनों के भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। Comex पर सोना 3,913.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,908.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 37.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,946.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव आज 3,951.40 डॉलर के भाव पर आज सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 30 डॉलर की तेजी के साथ 48.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव आज 48.31 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच गए।
You may also like
IND vs WI: सिर्फ 10 रन और... कपिल देव की एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे रविंद्र जडेजा, बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए ऐसा
खुशखबरी किसानों के लिए! PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, राजस्थान के 80 लाख किसान होंगे लाभान्वित
15 साल की लड़की के पेट से` निकला 2Kg का बालों का गुच्छा, 6 साल से खा रही थी अपने हेयर
न्यूजीलैंड के खिलाफ म्लाबा ने रचा इतिहास, महिला विश्व कप में कभी न हुआ था ऐसा
झारखंड: घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू