कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी बिहार के दौरे पर हैं। 26 सितंबर को वे मोतिहारी में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिकोण से इसे कांग्रेस का महत्वपूर्ण 'शक्ति प्रदर्शन' माना जा रहा है।
मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से सभा की शुरुआत होगी। इसके अलावा पटना में सदाकत आश्रम में उनका कार्यक्रम है। कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी 'महिला संवाद' भी करेंगी।
मोतिहारी में जनसभा का कार्यक्रम
प्रियंका गांधी की जनसभा दोपहर करीब 1 बजे शुरू होगी। वे लगभग 12.30 बजे मोतिहारी पहुंचेंगी। बता दें कि हाल ही में वे 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने बिहार आई थीं। चुनाव से पहले यह उनकी पहली बड़ी जनसभा होगी, जिससे कांग्रेस को वोटरों तक अपने संदेश को मजबूती से पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
अखिलेश सिंह का दावा: गांधी मैदान होगा छोटा
राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश सिंह सोमवार (22 सितंबर, 2025) को मोतिहारी पहुंचे और प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी की 'हर घर अधिकार यात्रा' रैली के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि 26 सितंबर का कार्यक्रम तय है और प्रियंका गांधी की रैली में मोतिहारी का गांधी मैदान भी छोटा पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली के मुकाबले इस सभा में तीन गुना अधिक लोग पहुंचेंगे। यह महागठबंधन की चुनावी रैली का शंखनाद भी साबित होगी।
पप्पू यादव का बयान: प्रियंका गांधी असली उत्तराधिकारी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी मोतिहारी के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का असली उत्तराधिकारी बताया। उनका कहना था कि प्रियंका गांधी की रैली बापू की कर्मभूमि मोतिहारी से शुरू होकर पूरे बिहार में कांग्रेस की ताकत का संदेश फैलाएगी।
सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा कि देश का बागडोर आजादी के बाद पहली बार एक कमजोर प्रधानमंत्री के हाथों में सौंपा गया है, जिनके हाथों में देश की सुरक्षा का प्रश्न खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान बिहार कांग्रेस का रहा है।
You may also like
आज तक कोई नहीं सुलझा पाया हाबूर का रहस्य, ये पत्थर दूध को बना देता है दही
उपग्रह डेटा, पुरातात्विक साक्ष्य व मंदिर भूगोल से प्राचीन पर्यावरणीय दूरदर्शिता उजागर
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
10 मिनट में कर दी 6 हत्याएं! कहानी उस शख्स की, जिसने भाभी के प्यार में कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार
जितनी उम्र उतने ही लो इस` देसी चीज के दाने फिर देखिए कैसे जड़ से खत्म हो जाते हैं 18 बड़ी बीमारियाँ