Next Story
Newszop

क्या कोर्ट उन्हें बिना कुछ किए बुला रहा है? तेजस्वी पहले ये बताएं, RJD नेता के '30% कमीशन' पर भड़के संजय झा

Send Push
पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव के नीतीश सरकार पर 30 प्रतिशत कमीशनखोरी वाले आरोप पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया है। संजय झा ने कहा कि राजद नेता की जिन मामलों में जांच चल रही है, तेजस्वी को पहले उन पर बात करनी चाहिए। पहले वह नौकरी घोटाले पर बात करें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में बिहार में बहुत काम हुए हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में 30% कमीशनखोरी चल रही है। ये रकम मंत्रियों तक पहुंचती है। क्या कोर्ट उन्हें बिना कुछ किए बुला रहा है?– संजय झासंजय झा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद की सफाई देनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया, 'क्या कोर्ट तेजस्वी को बिना किसी कारण बुला रहा है?' साथ ही यह भी कहा कि तेजस्वी ने कभी अपने ऊपर चल रहे मामले पर बयान नहीं दिया।संजय झा ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव और घर में जल-नल, सड़क और बिजली पहुंची है। ये सभी उपलब्धियां नीतीश सरकार की देन हैं। 2025 में भी नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDAइंडिया एलायंस की बैठक और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे को लेकर संजय झा ने कहा कि चुनावी साल होने के कारण कई नेता दिखाई देंगे। लेकिन इनके दौरे से बिहार में कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और जीत भी दर्ज करेगा। कांग्रेस के लिए बिहार में अब कुछ नहीं बचा: झाराज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार को डबल इंजन की सरकार से लाभ मिल रहा है और कांग्रेस की बिहार में अब कोई राजनीतिक जमीन नहीं बची है। उनका दावा है कि जनता का भरोसा अभी भी पूरी तरह से नीतीश कुमार और एनडीए के साथ है।
Loving Newspoint? Download the app now