फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के कल्यानपुर थाना के गांव में पति की मारपीट और ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की डिमांड न पूरी होने पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
2 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के रहने वाले रामनाथ लोधी ने बताया कि उन्होंने 23 वर्षीय पोती मोनी देवी की शादी दिसंबर 2023 को गाजीपुर के पखरौली गांव के रहने वाले कमल लोधी नामक युवक से की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति के साथ अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट कर महिला को प्रताड़ित करते थे।
फंदे पर लटका मिला शवमंगलवार की रात घर के अन्य लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात कमल ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। सुबह जब काफी देर तक महिला बाहर नहीं तो ससुराल वालों ने कमरे में जाकर देखा तो मोनी का शव छत में लगे पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते हैं मायके पक्ष से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर विधिक कार्रवाई शुरू की।
दूसरी तरफ, मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की डिमांड पूरी न होने पर महिला की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एचपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

You may also like

दिल्ली की हवा में छाने लगी स्मॉग की मोटी परत, लोगों को होने लगी घुटन

Sheikh Hasina:बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना नहीं छोड़ेगी भारत, कहा -अभी कोई योजना नहीं

केरल : राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने टीवी रिपोर्टर और अधिकारियों को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस

वाणिज्य मंत्री ने निर्यात परिषद और उद्योग संगठनों के साथ बैठक कर निर्यात बढ़ाने पर चर्चा की

मगध और शाहबाद से भर जाएगी एनडीए की झोली : दयाशंकर सिंह