अमरोहा: दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार ब्लास्ट में अमरोहा के रहने वाले अशोक कुमार (34) की भी मौत हो गई। अशोक डीटीसी बस में कंडक्टर थे। वह अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर आने के बाद उनके गांव में मातम छा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस धमाके में देवरिया के शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू ओर गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद भी घायल बताए जाए रहे हैं। तीनों का दिलली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अशोक कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। ये लोग भी उनके साथ दिल्ली के जगतपुर में रहा करते थे। अशोक के पिता जगवंश सिंह की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनकी मां सोमवती गांव में ही अपने बड़े बेटे सुभाष के साथ रहती हैा।
अशोक की नौकरी करीब 10 साल पहले डीटीसी में लगी थी। इससे पहले उनका गांव में दूध का कारोबार था। सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली चले गए थे। अशोक अभी हाल ही में दिवाली पर घर आए थे। उनके चचेरे भाई सोमपाल सिंह गांव के प्रधान हैं।
दिल्ली में हुए कार विस्फोट की चपेट में आकर हुई अशोक की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है। उनकी पार्थिव देह के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

You may also like

बाढ़ में बहा आईफोन 3 दिन बाद कीचड़ से निकाला, चार्ज पर लगाया तो करने लगा काम

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी कब है, 15 या 16 नवंबर? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

लाल किला ब्लास्ट पर बोले एनडीए के नेता, जांच में पाए गए दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

कौन था UP एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया आसिफ टिड्डा? खौफ इतना कि पुलिस को रखना पड़ा 1 लाख का इनाम

सुबह केˈ समय हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा! सुबह 7-11 बजे के बीच शरीर में होते हैं बड़े बदलाव, जानें उपाय﹒