तुला राशि का नियंत्रक यानी राशि स्वामी शुक्र है, राशि की आकृति तराजू के समान है, तराजू (तुला) न्याय का प्रतीक है, इसलिए सामान्यतः इस राशि के जातक स्वभाव से न्याय प्रिय होते हैं, ये हर बात को एवं हर व्यक्ति को न्याय के तराजू में पहले तोलते हैं, फिर बोलते हैं, तब कहीं जाकर अपने विचार प्रकट करते हैं। ऐसे व्यक्ति दयालु, प्रेमी तथा अच्छे विचारों वाले होते हैं। इस राशि वालों की आध्यात्मिक शक्ति बहुत तेज होती है। किसी बात की अच्छाई बुराई तक अन्य लोगों की अपेक्षा ये जल्द पहुंच जाते हैं। ऐसे व्यक्ति शांति प्रिय तथा एकता प्रिय होते हैं, स्वाभिमान की भावना इनमें अधिक होती है, इनके विचार भी निरंतर बदलते रहते हैं। ये थोड़ी सी सफलता पर खुश हो जाते हैं तथा थोड़ी सी असफलता पर दुखी हो जाते हैं। राशि स्वामी पर अगर क्रूर ग्रह की दृष्टि हो तो तुला राशि वाले प्रायः अपने लिए संकट का कारण स्वयं बनते हैं। अपने कार्य को ये स्वयं ही अवरुद्ध कर लेते हैं। धन-संपत्ति की ये परवाह नहीं करते हैं, गलत तरीके से पैसा कमाने में भी इन्हें विश्वास नहीं होता। यही कारण है कि जीवन में कई महत्वपूर्ण अवसरों पर इन्हें आर्थिक विषमता के दौर से गुजरना पड़ता है।राशि स्वामी पर पाप ग्रह की दृष्टि अथवा राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव इन्हें कूटनीतिज्ञ बना देता है। जीवन के बारे में इनका अपना अलग दृष्टिकोण होता है। इनकी वाणी ओजस्वी होती है, इनकी सुन्दर सम्मोहन आंखें किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। दोस्ती, विवाह, या व्यापार, हर रिश्ते में समानता और संतुलन बनाए रखना चाहते हैं। कुल मिलाकर इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली और आकर्षक होता है। बहुत सोचने की आदत के कारण निर्णय लेने में समय लगाते हैं। कभी-कभी संतुलन बनाने की कोशिश में खुद असंतुलन में आ जाते हैं। तुला राशि व्यवसाय और भाग्योदय संकेतः तुला राशि वालों को फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डेकोरेटर, ग्राफ़िक डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, कलाकार, लेखक, संगीतकार, काउंसलर, मानवाधिकार कार्यकर्ता, पब्लिक रिलेशन मैनेजर, मानव संसाधन, इवेंट मैनेजमेंट आदि में अपना करियर बनाना चाहिए। सामान्य रूप से देखा जाए तो गोचर में जब-जब राशि का स्वामी बलवान होता है, तब-तब तुला राशि वालों के भाग्योदय का अवसर आता है। शेष जन्मपत्री में अन्य ग्रहों के आकलन से सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है।
You may also like
ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है… जैसे ही आपको इसका पता चले, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं
अपने भोजन में शामिल करने के लिए आसान तरीके से मसालेदार मूंगफली का पेस्ट बनाएं, पारंपरिक स्वाद वाला एक अनूठा व्यंजन
Box Office: Ajith Kumar's 'Good Bad Ugly' Crosses ₹200 Crore Worldwide, Becomes Actor's Highest-Grossing Film
गाजियाबाद विवाद: विरोध की अंधी राजनीति में बहादुर शाह जफर के चेहरे पर कालिख
चाणक्य नीति: कठिन परिस्थितियों से निकलने का रास्ता खोजने के लिए चाणक्य के इन गुणों को अपनाएं