फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के रिश्तों में आई दरार के बाद महिला से प्रताड़ित पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दावा किया जा रहा है कि महिला की प्रताड़ना लगातार बढ़ी हुई थी। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति को आखिरकार अपनी जान देनी पड़ गई।
10 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के बरियारपुर मजरे औरेई गांव निवासी अमृतलाल ने अपने बेटे लवकुश की शादी 10 साल पहले हुसैनगंज थाने के बभरौली गांव के रहने वाले रामबाबू की बेटी छाया देवी से की थी।
बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही दंपति के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। जिसके चलते अमृतलाल बेटे लवकुश और बहू छाया देवी को 2 साल बाद अलग कर दिया था।
10 दिन पहले ही लौटा था घरलवकुश इसके बाद रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर चला गया था। अभी हाल ही में दीपावली पर्व से करीब 10 दिन पहले ही लवकुश बाहर से घर आया तो फिर से दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। दीपावली के दिन भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
ससुर की तहरीर पर हुई कार्रवाईथानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

You may also like

पैसा नहीं इस चीज से कम होगी गरीबी, एलन मस्क ने दी अजब-गजब दलील, क्या यकीन कर पाएंगे आप?

काबुल पर हमला, तालिबान से दुश्मनी... अफगानिस्तान से युद्ध के पीछे पाकिस्तानी सेना की चाल क्या है? एक्सपर्ट से समझें

खून में अशुद्धि बनती है कई बीमारियों की वजह, रक्त शुद्धि के लिए करें इन चीजों का सेवन –

Donald Trump ने इजरायल को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- अगर ऐसा होता है तो…

नहाने के पानी में मिला दें एक चुटकी हल्दी ऐसा होगा` चमत्कार सदियों तक रखोगे याद