एटा: उत्तर प्रदेश के एटा से एक महिला के प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर तीन बच्चों की मां की एक युवक से दोस्ती हुई। दोस्ती बाद में प्रेम में बदल गई। इसके बाद चार बच्चों की मां ने 26 दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पहले तो पति ने महिला को कई जगह खोजने का प्रयास किया। लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को बरामद किया। उसे लोगों ने समझाया। बच्चों का वास्ता दिया। लेकिन, महिला अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। बच्चे रोते रहे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस दौरान उसने पति की प्रताड़ना को लेकर बात की है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
महिला ने क्या कहा?वायरल हो रहे वीडियो में महिला पति पर गंभीर आरोप लगाती दिख रही है। महिला ने कहा कि मेरा पति शराब पीकर घर आता था। मेरे साथ दुर्व्यवहार करता था। कई बार अपने साथ अन्य आदमियों को लाता था। वे लोग मेरे साथ छेड़खानी करते थे। मैं अब इसके साथ नहीं रहना चाहती हूं। मैं अब जिसके साथ जाना चाहती हूं, उसके साथ जाने दिया जाए।
महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी पहले शादी हो चुकी है। बच्चों को लेकर उसने कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं। मेरा पति नशा करके घर आता था। मेरे साथ मारपीट करता था। वह आदमियों को लेकर आता था। वे मेरे साथ छेड़खानी करते थे। इसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए युवक से मेरी दोस्ती हुई।
महिला ने कहा कि अब मैं उस व्यक्ति (पति) के साथ नहीं रहना चाहती हूं। मैं बस इतना चाहती हूं कि मेरे पीछे कोई न पड़े। बच्चों को लेकर उसने साफ कहा कि मैं इन्हें अपने साथ नहीं ले जाउंगी। मेरी दो लड़की और एक लड़का है। मैं इन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहती। प्रेमी के संबंध में उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर करीब सात पहले दोनों की दोस्ती हुई थी।
पुलिस ने किया बरामदइंस्टाग्राम के जरिए युवक से दोस्ती और फिर उसके साथ जाने वाली महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। घरवालों ने जब महिला को घर चलने के लिए कहा तो उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। दरअसल, अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला 26 दिन पहले लापता हो गई थी। कई दिनों की तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली तो पति ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।
अलीगंज पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। सोमवार को महिला के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान महिला ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। महिला को एसडीएम अलीगंज की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में भी महिला ने पति के शराब पीने और अन्य गंभीर आरोप लगाए।
रोते बच्चों को छोड़ गई महिलामहिला ने साफ तौर पर पति के साथ किसी भी स्थिति में रहने से इनकार कर दिया। महिला की बरामदगी के बाद बच्चे भी मां को मनाने आए थे। लेकिन, रोते बच्चों को देखकर भी महिला को तरस नहीं आया। उन्होंने मां को रोकने का काफी प्रयास किया। मां नहीं रुकी। वह कोर्ट से अपने प्रेमी के साथ चली गई।
9 साल पहले हुई थी शादीमहिला की शादी 9 साल पहले एक किसान के साथ हुई थी। पहले सबकुछ ठीक था। इसके बाद महिला की इंस्टाग्राम पर सक्रियता बढ़ी। इसी दौरान उसकी दोस्ती युवक के साथ हो गई। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला के ससुर ने कहा कि बहू बच्चों को छोड़कर चली गई है। वह किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती थी।
पति का कहना है कि इंस्टाग्राम पर पत्नी का बदायूं जिले के युवक से दोस्ती हुई थी। बच्चों को इस प्रकार छोड़कर वह चली गई है। महिला के इस प्रकार जाने से परिवार में अजीब स्थिति बनी हुई है। वहीं, महिला के आरोपों पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

You may also like

Bihar Election: मिथिला हाट के 36 व्यंजन और अमित शाह की डिनर डिप्लोमेसी, मधुबनी-सीतामढ़ी और सुपौल की 23 सीटों पर असर

'हर दिन कोई नया अपमान..': सेना को लेकर राहुल गांधी के विवादित बयान पर भाई के बचाव में क्या बोलीं प्रियंका

कौन हैं शरद अग्रवाल, जिन्हें Tesla India को भारत में निखारने की मिली है जिम्मेदारी

मिचेल सैंटनर ने तूफानी पचास जड़कर बनाया अनोखा T20I रिकॉर्ड,ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने हैं

फ्रांस: पैदल यात्रियों को रौंदते चली गई बेकाबू कार, दो की हालत गंभीर, संदिग्ध गिरफ्तार