शादाब रिजवी, अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के साथ रिश्ते के भाई ने आधी रात को खेत पर ले जाकर रेप किया। घटना के बाद गंभीर अवस्था में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।अमरोहा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे बालिका को रिश्ते का तहेरा भाई आंधी आने पर खेत पर बिखरी गेहूं की फसल को इकट्ठा करने की बात कहकर अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात करीब 12 बजे के बाद बालिका रोते हुए घर पहुंची। पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद डरी सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने लगे। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच की जा रही है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण शनिवार का कराया गया।
You may also like
उत्तर भारत में गर्मी से राहत की उम्मीद, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
राहु का राशि महापरिवर्तन शनिवार से खुल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा मनचाहा धन…
आरपीपी के प्रदर्शन से पहले पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के साथ राजशाही पक्षधर नेताओं की डिनर मीटिंग
24 अप्रैल को सिलीगुड़ी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
वजन घटाने में आपकी मदद नहीं करतीं ये 5 आदतें, मोटापे से पाना है छुटकारा तो आज ही छोड़ दें, सेहत पर तुरंत दिखेगा असर