मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले शख्स की कुंडली खुल गई है। शर्मनाक हरकत करने वाले यह शख्स आदतन अपराधी है और कम से कम 10 केस इस पर दर्ज हैं। 29 साल के इस शख्स का नाम अकील खान उर्फ नेत्रा है। हथियारों के दम पर चोरी करने से लेकर जेल में खूनखराबा करने तक में अकील शामिल रहा है।
25 अक्टूबर को महिला वनडे विश्व कप के लिए भारत आई ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को एक अनचाही हरकत से रूबरू होना पड़ा। आरोपों के मुताबिक दो महिला क्रिकेटरों के साथ गलत व्यवहार हुआ और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई। महिला क्रिकेटर्स एक कैफे की ओर जा रही थीं, इसी दौरान बाइक पर जा रहे एक शख्स ने उनका पीछा किया और गलत तरीके से छुआ। बाद में इंदौर पुलिस ने आरोपी अकील खान को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया खबरों के मुताबिक अकील इंदौर के खजराना में डोल्टाबाग का रहने वाला है।
सबसे पहले गैस सिलेंडर चुराया अकील का परिवार मजदूरी करता है और वो खुद घरों में पेंटिंग करता है। 2012 में पहली बार उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। वो एक घर में घुसा और गैस सिलेंडर चुराकर भाग गया। हालांकि बाद में लोक अदालत में यह केस खत्म हो गया। लेकिन वो नहीं सुधरा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 2013 में उसने संयोगितागंज में चोरी की। दो साल बाद उसने एक कार से मोबाइल फोन चुरा लिया। हालांकि अदालत से वो इस मामले में बरी हो गया।
जेल जाकर भी नहीं सुधरा बार-बार सजा के बचने के बावजूद अकील नहीं सुधरा बल्कि उसका मन और बढ़ता चला गया। 2017 में चोरी करते वक्त हमला करने के आरोप में उसे 3 साल की सजा सुनाई गई। उज्जैन की जेल में भी उसने अपनी हरकतें दिखा दी। जेल के किचन में एक शख्स से निजी दुश्मनी के चलते उसने खूब खूनखराबा किया।
जेल से बाहर निकलते ही लिया बदला जानकारी के मुताबिक जेल में हुई लड़ाई में दूसरे कैदी ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। अन्य कैदियों के साथ मिलकर उसने उस कैदी पर हमला बोल दिया और लोहे के ब्लेड से उसके चेहरे पर वार किए। यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है। 2018 में उस पर शराब की तस्करी का मामला दर्ज हुआ और 2022 में वो ड्रग केस में पकड़ा गया। पुलिस ने गांजा फूंकते हुए पकड़ा था। हालांकि अदालत से वो जुर्माना भरकर छूट गया।
हत्या की कोशिश अकील अब आदतन अपराधी बन चुका था। 2023 में संपत्ति के विवाद में उस पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ। इस पर अभी भी फैसला आना बाकी है। पिछले ही साल 2024 में चाकू की नोक पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन चोरियां की। इस दौरान उसने पीड़ितों को घायल भी कर डाला। उसने कथित तौर पर मोटर साइकिल और मोबाइल फोन भी चुरा लिया था।

You may also like

IND vs AUS Pitch Report: पहले T20 में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाजों की बोलेगी तूती? पढ़ें कैनबरा की पिच रिपोर्ट

राशिफल : 29 अक्टूबर 2025 — जानिए आज का आपका भाग्यफल और दिन कैसा रहेगा

0 नवंबर से पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू होंगे हाफ ईयरली एग्जाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया टाइम टेबल

20 नवंबर से शुरू होगी समान परीक्षा योजना, सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मुफ्त — प्राइवेट स्कूलों में फीस देनी होगी

भाजपा जुमले तो नारी शक्ति वंदन जैसे देती है लेकिन असलियत इसके उलट है: Gehlot