Next Story
Newszop

JEE Mains Result 2025 Topper, Cut Off: रिजल्ट जारी, देखें जेईई मेन टॉपर लिस्ट स्टेट वाइज, जेईई एडवांस्ड कटऑफ समेत हर डिटेल

Send Push
JEE Main Toppers and Cut Off 2025, jeemain.nta.nic.in results OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्सेज (बीई, बीटेक) में दाखिले के लिए हुए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, जेईई मेन 2025 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले और दूसरे सत्र की परीक्षा के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की गई है। जेईई मेन में इस बार 24 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल का परफेक्ट स्कोर मिला है। जबकि 2024 मे यह कामयाबी हासिल करने वाले 56 कैंडिडेट्स थे। 2023 में 43, 2022 में 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था। JEE Main Topper 2025 Delhi: कौन रहे हैं?इस बार दिल्ली से दो कैंडिडेट दक्ष और हर्ष झा को 100 स्कोर मिला है। जबकि 2024 में दिल्ली से 6 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था। 2025 में दिल्ली के इन दोनों छात्रों को जेईई मेन पहले सेशन यानी जनवरी में हुई परीक्षा में टॉप स्कोर मिला था। इस हिसाब से अप्रैल में हुई दूसरे सेशन की परीक्षा में दिल्ली के किसी छात्र ने 100 स्कोर नहीं किया है। JEE Advanced 2025 Cut Off: जेईई एडवांस्ड में कितने स्टूडेंट्सआईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कटऑफ में जो बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी, वैसा नहीं हुआ है। जेईई एडवांस्ड के लिए कटऑफ में 2024 के मुकाबले ज्यादा फेरबदल नहीं है। जनरल कैटिगरी में कटऑफ में मामूली कमी हुई है। इस बार जेईई एडवांस्ड के लिए 2,50,236 छात्र रेस में होंगे। जबकि पिछले साल यह संख्या 2,50,284 थी। एनटीए के सीनियर अधिकारी का कहना है कि स्टूडेंट के हर चैलेंज को एड्रेस करने के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है। फाइनल आंसर-की में स्टूडेंट की हर क्वेरी का जवाब दिया गया है। उनका कहना है कि 9 अप्रैल को परीक्षा खत्म होने के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया गया है। जेईई एडवांस्ड के लिए जेईई मेंस कटऑफ 2025 कितनी है? JEE Mains 100 Percentile: किन राज्यों के कितने छात्र
  • 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वालों में राजस्थान ने बाजी मारी है।
  • राजस्थान के 7 कैंडिडेट्स को परफेक्ट स्कोर मिला है।
  • उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से 3-3 कैंडिडेट्स इस लिस्ट में है।
  • दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल से 2-2 कैंडिडेट्स को यह स्कोर मिला है।
  • कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1- 1 कैंडिडेट को 100 स्कोर मिला है।
  • दो महिला कैंडिडेट्स भी टॉप स्कोर पाने वालों की लिस्ट में है। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साइ मनोगना (Sai Manogna) को परफेक्ट स्कोर मिला है।
जेईई मेन कैटिगरी वाइज टॉपर्स 2025
  • जनरल कैटिगरी के 21 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है।
  • जनरल EWS में तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी हैं।
  • OBC NCL कैटिगरी में दिल्ली के दक्ष का नाम है।
  • SC कैटिगरी में यूपी के श्रेयस लोहिया को टॉप स्कोर मिला है।
JEE Mains Topper List 2025 स्टेट वाइज पहले के वर्षों में जेईई एडवांस्ड की कटऑफ कैसी रही2022 में जनरल के लिए यह कटऑफ 88.4121383-100 पर्सेंटाइल थी। 2020 के बाद कटऑफ में बढ़ोतरी हुई थी। अनारक्षित कैटिगरी में 2021 में 88.8, 2022 में 88.4 और 2020 में 90.3 पर्सेंटाइल थी। 2023 में यह बढ़कर 90.77 हुई थी। 2024 में जनरल कैटिगरी के लिए कटऑफ बढ़कर 93.23 पर्सेंटाइल हो गई थी। जेईई मेन 2025 में कितने स्टूडेंट्सजेईई मेन्स 2025 एग्जाम जनवरी और अप्रैल दो सत्र में हुआ। दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले छात्रों के बेस्ट स्कोर के आधार पर रैंक जारी की गई है। जेईई मेंस 2025 के पहले सत्र के रिजल्ट में जहां 14 टॉपर्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला था, वहीं दूसरे सत्र में 10 को यह स्कोर मिला है। इस तरह से कुल 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है। दोनों सत्रों को मिलाकर देखें तो 15,39,848 यूनीक कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हुए थे। यानी इतने स्टूडेंट्स ने दोनों सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन किया और दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले कुल 14,75,103 यूनीक कैंडिडेट रहे। यह करीब 95.79 प्रतिशत है। जनवरी सेशन में 13.11 लाख रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 12.58 लाख ने एग्जाम दिया था। अप्रैल में 10.61 लाख में से 9.92 लाख ने एग्जाम दिया। दोनों सत्रों में कॉमन कैंडिडेट यानी दोनों सत्रों के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 8,33,536 थे, जिनमें से 7,75,383 ने एग्जाम दिया।
Loving Newspoint? Download the app now