इंदौर: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो गया है। 15 अक्टूबर से पंजाब और मध्य प्रदेश का मैच चल रहा है। इस मैच में मध्य प्रदेश के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दमदार शतक ठोका है। पाटीदार ने यह कारनामा मैच के दूसरे दिन किया। वह शतक जड़कर आउट नहीं हुए बल्कि अब भी नाबाद हैं। रजत पाटीदार ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 185 गेंदों में 107 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके जड़े हैं। यह उनका 16वां प्रथम श्रेणी शतक है।
रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले बने कप्तान
डॉमेस्टिक सीजन शुरू होने से पहले ही रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुभम शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस किया। कप्तानी में रजत पाटीदार का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18 साल बाद आईपीएल का चैंपियन बनाया। फिर उन्होंने सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताई।
32 साल के रजत पाटीदार पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। उन्होंने 48.09 की औसत से 529 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
भारतीय टीम में कमबैक करने को देख रहे रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने भारत के लिए टेस्ट में 2024 में डेब्यू कर लिया था। उनको इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। लेकिन, उस मौके को पाटीदार भुना नहीं पाए थे जिसके बाद उनको ड्रॉप कर दिया गया। उसके बाद से पाटीदार भारतीय टेस्ट टीम में कमबैक करने को देख रहे हैं। रजत पाटीदार ने घरेलू रेड बॉल क्रिकेट में कुछ शानदार पारियां खेली हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने पिछली आठ पारियों में तीन शतक और तीन अर्धशतक ठोके हैं। वहीं, दलीप ट्रॉफी में भी दो सेंचुरी जड़ी थी। अब देखते हैं उनको कमबैक का मौका सिलेक्टर्स कब देते हैं। रजत पाटीदार ने भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट और 1 वनडे मुकाबला खेला है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 63 और 22 रन बनाए हैं।

You may also like
महिला विश्व कप : जीत का खाता खोलने को बेताब श्रीलंका, सेमीफाइनल पर साउथ अफ्रीका की निगाहें
दिल्ली का वो 'जादुई' बाजार, जहां किलो के भाव में मिलते हैं Zara-H&M जैसे ब्रांडेड` कपड़े
Petrol-Diesel Price: जारी हुई पेट्रोल डीजल की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर भोपाल संभाग की कार्यशाला आज, उच्च शिक्षा मंत्री परमार करेंगे शुभारम्भ
करंट लगने से दो सगे भाईयों की मौत, मां की हालत गंभीर, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा