अगली ख़बर
Newszop

मुंबई के उबर कैब ड्राइवर ने ऐसा क्या किया कि ऑस्ट्रेलियाई युवती हुई फैन, वीडियो बनाकर कहा- सो काइंड, थैंक्स

Send Push
मुंबई : एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ब्री स्टील मुंबई में एक कैब ड्राइवर की फैन हो गई। उसने कैब ड्राइवर के व्यवहार और उसकी मदद का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। वह भारत के कैब ड्राइवर की तारीफ करते नजर आ रही है। दरअसल पेशे से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ब्री स्टील छठ पूजा उत्सव के दौरान ट्रैफ़िक में फंस गई थी। उसे भूख-प्यास लगी थी, एयरपोर्ट के लिए लेट हो रही थी लेकिन कैब ड्राइवर ने उसकी सारी परेशानिया झट से हल कर दीं।

ब्री स्टील, एक पॉडकास्टर और इंफ्लूएंसर हैं। वह 2023 से भारत आई थीं, तब से वह पूरे भारत की यात्रा पर हैं। इंस्टाग्राम पर भारत में उबर ड्राइवर नेक्स्ट लेवल का प्रतीक... शीर्षक से एक वीडियो पोस्ट किया। इस क्लिप में ब्री स्टील ने कैब ड्राइवर की तारीफों के पुल बांधे।

दो घंटे जाम में फंसीब्री स्टील ने बताया कि कैसे एक छोटी सी यात्रा दो घंटे की देरी में बदल गई। उसने कहा कि भारत में, या शायद सिर्फ़ मुंबई में ही, उबर ड्राइवर आइकॉन हैं! मैं छठ पूजा की वजह से दो घंटे तक ट्रैफ़िक में फंसी रही। मुझे जहां जाना था, वहां पहुंचने में आमतौर पर 15 मिनट लगते हैं। लेकिन छठ पूजा की वजह से बहुत जाम था।

https://www.instagram.com/reel/DQZnxmbEunx/ https://www.instagram.com/reel/DQZnxmbEunx/


एक मिनट में लाया कबाब और कोल्ड्रिंकऑस्ट्रेलियाई युवती ने बताया कि जाम में देर तक फंसने की वजह से वह बहुत फ्रस्टेट हो रही थी। एक जगह पर ही वे 30 मिनट से खड़े थे। उसे भूख और प्यास लगी थी। ड्राइवर ने उसकी परेशानी भांप ली। उसने कैब रोकी और एक मिनट में आने को कहा। वह वापस आया तो उसके हाथ में पानी, कबाब और एक कैन सॉफ्ट ड्रिंक थी। ब्री स्टील के अनुसार, ड्राइवर ने खाने का कोई भी भुगतान लेने से इनकार कर दिया और यह सुनिश्चित किया कि जब तक वह सुरक्षित अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती, तब तक वह उसकी केयर करेगा।

ड्राइवर की तारीफ कीअपने वीडियो के साथ कैप्शन में, उन्होंने शहर में यात्रा के दौरान अपने साथ हुए ऐसे कई अनुभवों को याद किया। उन्होंने लिखा, 'मुंबई में कई उबर ड्राइवरों ने मेरा ख्याल रखा और मेरी मदद की, और यह बहुत अच्छा है!' उसने बताया कि मुंबई में पानी भरा था। उसने किसी तरह सारी बाधाएं पार करते हुए उसे समय पर एयरपोर्ट तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, जल्दबाजी में उसका जूता उतर गया तो ड्राइवर दौड़कर उसका जूता उठा लाया।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्सइस वीडियो ने तुरंत ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया और सैकड़ों भारतीय उपयोगकर्ताओं ने ड्राइवर के दयालु व्यवहार और उसके आतिथ्य की संस्कृति की प्रशंसा करते हुए टिप्पणियां कीं। हालांकि कुछ ने तंज कसा। एक यूजर ने लिखा मुझे डर है कि अगली बॉलीवुड जोड़ी 'उबर ने बना दी जोड़ी' हो सकती है। एक अन्य ने लिखा कि हम भारतीय मेहमानों का सम्मान करते हैं। आप पूरे भारत में इसी तरह का आतिथ्य देख सकते हैं।

एक तीसरे ने कहा कि उबर ड्राइवर को भारतीयों का गौरव बनाए रखने के लिए धन्यवाद। और सकारात्मकता फैलाने के लिए भी धन्यवाद। भारत में हम 'अतिथि देवो भव:' कहते हैं, जिसका अर्थ है 'हमारे मेहमान हमारे लिए भगवान के समान हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब भी उचित हो, प्रशंसा करना अच्छा लगता है, इन लोगों की प्रशंसा करना हमेशा अच्छा लगता है जिनकी अक्सर आलोचना की जाती है और जिन्हें नज़रअंदाज़ किया जाता है। ये हमारे सच्चे दूत हैं और हमारी यात्राओं को यादगार बनाते हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें