रश्मि खत्री, देहरादून: हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और बारिश हुई है। कुमाऊं मंडल के उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। मोंथा चक्रवर्ती तूफान का उत्तराखंड में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं दिखाई दिया है लेकिन हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।
मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। बीच बीच में हल्की धूप भी खिलती रही लेकिन धूप के बावजूद ठंडक महसूस की गई।
वही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश भी हुई है। कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश और चोटियों पर हिमपात से अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कई क्षेत्रों में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा । मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है। वही देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

You may also like

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 31 को 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन

विश्व बचत दिवस : लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा देता है यह दिन, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ लोकप्रिय

'एक वक्त का खाना जुटाना मुश्किल', 2000 जगह अप्लाई करके भी नहीं मिली जॉब, अमेरिका से भारत लौटे छात्र की आपबीती

अभिनेता पुनीत राजकुमार की चौथी पुण्यतिथि, कर्नाटक में रक्तदान शिविर, समाधि पर फैंस की भीड़

ATMˈ से पैसे निकालने वाले हो जाएं सावधान इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान﹒