न्यूयॉर्क: दुनिया का सबसे कीमती शौचालय अपनी नीलामी के लिए तैयार है। मशहूर फर्म सोथबी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह इतालवी कलाकार मौरिजियो कैटेलन की बनाई 'अमेरिका' नामक ठोस सोने से बनी संरचना की नीलामी करेगा। पूरी तरह सोने से बना यह एक काम करता हुए टॉयलेट है, जो 2019 में इंग्लैंड के ब्लेनहेम पैलेस से चुराए गए शौचालय की तरह ही है, जो दुनिया भर में मशहूर हो गया था। इस टॉयलेट को न्यूयॉर्क में 18 नवम्बर को नीलाम किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत हैरान करने वाली है।
मशहूर कलाकार कैटेलन ने किया निर्माण
जब इसकी नीलामी की जाएगी, तो इसकी शुरुआती कीमत इसे बनाने में लगे 101.2 किलोग्राम सोने के बराबर होगी, जो वर्तमान में लगभग 1 करोड़ डॉलर है। कैटेलेन को दुनिया के सफल कलाकारों में माना जाता है। उनकी एक मशहूर कृति कॉमेडियन पिछले साल न्यूयॉर्क की एक नीलामी में 6.2 मिलियन डॉलर में बिका था। यह एक दीवार पर टेप से चिपका हुआ केला था, जिसने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं।
कैटेलन की एक मशहूर कृति एडोल्फ हिटलर की घुटनों के बल बैठे एक विचलित करने वाली मूर्ति थी, जिसे 'Him' नाम दिया थाा। साल 2016 में यह मूर्ति क्रिस्टी की नीलामी में 1.7 करोड़ डॉलर में बिकी थी। कैटेलन अमेरिका नाम से बने गोल्ड को अत्यधिक धन पर व्यंग्य बताया है। कैटेलन ने एक बार कहा था, आप चाहे जो भी खाएं, 200 डॉलर का लंच या 2 डॉलर का हॉट डॉग, टॉयलेट के मामले में नतीजा एक ही होता है।
कैटेलन ने बनाए थे दो संस्करण
मौरिजियो कैटेलन ने साल साल 2016 में अमेरिका के दो संस्करण बनाए थे। जो बेचा जा रहा है, वह 2017 से एक अनाम संग्रहकर्ता के पास है। दूसरा संस्करण 2016 में न्यूयॉर्क के गुगेनहाइम संग्रहालय के पास एक बाथरूम में प्रदर्शित किया गया था, जिसे देखने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। उस समय 1 लाख से ज्यादा दर्शकों ने इसे देखा था।
जब चोर उखाड़ ले गए थे टॉयलेटगुगेनहाइम ने यह कलाकृति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके पहले कार्यकाल के दौरान भेंट की थी, जब उन्होंने वैन गॉग की एक पेंटिंग उधार मांगी थी। 2019 में इसे विंस्टन चर्चिल के जन्मस्थान ब्लेनहेम पैलेस में प्रदर्शित किया गया। कुछ ही दिनों में चोरों ने इमारत में घुसकर इसे चुरा लिया और पाइपलाइन से उखाड़कर भाग गए। इस साल की शुरुआत में दो लोगों को दोषी ठहराया गया और जेल भेज दिया गया। शौचालय कभी बरामद नहीं हुआ। जाँचकर्ताओं का मानना है कि इसे तोड़कर पिघला दिया गया होगा।
गैल्परिन इस बारे में अनुमान लगाने को तैयार नहीं हैं कि 'अमेरिका' कितने में बिक सकता है। वह बताते हैं कि कैटेलन के डक्ट-टेप वाले केले ने यह सवाल खड़ा किया कि "किसी ऐसी चीज़ को कैसे मूल्य दिया जाए जिसका मूलतः उसके लेखकत्व और वैचारिक विचार के अलावा कोई मूल्य नहीं है।"

You may also like

Raghuram Rajan Warning: जापान जैसी गलती पड़ेगी भारी...अमेरिका से डील में बड़े वादे खतरनाक, रघुराम राजन की चेतावनी

दिल, देश और दुनिया, हर जगह है बादशाह खान का राज, दोस्त जूही चावला के जीवन में बड़ा सहारा बने किंग खान

इसरो लॉन्च करेगा अब तक का 'सबसे भारी सैटलाइट'

अलग-अलगˈ जेल में थे बंद फिर भी प्रेग्नेंट हो गई लड़की अपनाया ये अजीब तरीका की हिल जायेगा आपका भी दिमाग﹒

Job News: इस राज्य में आएंगी 5 लाख नई जॉब्स, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सूचना