इंटरनेट डेस्क। राजस्थान का अंता विधानसभा उपचुनाव अब जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस ने बुधवार को यहां पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। इसै दौरान सभा को संबोधित किया गया जहां मंच पर अशोक गहलोत, सुखविंदर रंधावा, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत कई नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सभा में सभी नेताओं ने भाजपा सरकार के दो साल के कामकाज पर तीखे सवाल उठाए और जनता से कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की। खबरों की माने तो सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रमोद जैन भाया को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोच-समझकर टिकट दिया है।
क्या बोले गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने भाया को समाजसेवी और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि अंता का यह चुनाव सरकार नहीं बदलेगा, लेकिन एक झटका जरूर देगा, जिससे सरकार को चेतना आएगी। गहलोत ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, योजनाओं को बंद करने और जनता से दूरी बनाने का आरोप लगाया। कहा कि राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, सब कुछ अफसरों के भरोसे चल रहा है।
pc-x.com
You may also like
जेईसीसी प्रदर्शनी में तकनीकी सत्रों की धूम, एआई और नवीन कानूनों पर मंथन जारी
सिक्किम में ड्राइवर्स काउंसिल ने एनएच-10 की मरम्मत में देरी पर जताई चिंता
Dhanteras Vastu : धनतेरस पर अपनाएं ये रहस्यपूर्ण उपाय, धन और स्वास्थ्य दोनों बढ़ाएं
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप! मौत को खुलेआम न्योता दे रहा ये शख्स, लोग बोले- 'ऐसे स्टंट से पहले दो बार सोच ले भाई'
मां के प्रेमी को बेटी ने लगाया फोन बोली- 'रात` में आऊंगी तेरे घर तैयार रहना आगे जो हुआ सुनकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप