इंटरेनट डेस्क। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें सुबह एसएमएस अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। बताया जा रहा हैं की आज सुबह वो अपने घर में बेहोश मिली थी। अस्पताल की मेडिकल इमरजेंसी में चिकित्सकों की टीम ने उपचार शुरू किया है। इंद्रा देवी को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत आइसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है।
मीडिया रिपाटर्स की माने तो वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की हालात गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम ने हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत आइसीयू में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। इस दौरान अध्यक्ष देवनानी भी अस्पताल में मौजूद रहे।
एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के निर्देशन में मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में इंद्रा देवी का उपचार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व भी इंद्रा देवी की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हे तब भी वेंटिलेटर पर रखा गया था।
pc- abhayindia.com
You may also like

ब्राजील में ड्रग गैंग के खिलाफ पुलिस की खूनी रेड, मिलिट्री स्टाइल कार्रवाई में 132 लोगों की मौत, रियो की सड़कों पर बिछी लाशें

बहराइच नाव हादसे में 13 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू, 8 अब भी लापता, एक महिला की मौत

30 अक्टूबर 2025 सिंह राशिफल : पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, मनपसंद व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है

30 अक्टूबर 2025 धनु राशिफल : पारिवारिक विवाद होंगे दूर, माता-पिता की सलाह आएगी काम

30 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल : कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, पत्नी से हो सकती है नोकझोंक




