इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल 2025 में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, 20 अक्टूबर के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ समय शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वैसे दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा के लिए चांदी का सिक्का बेहद जरूरी होता हैं, तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है।
चांदी का सिक्का क्यों जरूरी है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पूजा में चांदी का सिक्का बेहद जरूरी होताा है, क्योंकि यह धन, समृद्धि और देवी लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में दिवाली में लक्ष्मी पूजा के दौरान आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सिक्कों का उपयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि दिवाली पूजा में चांदी के सिक्के रखने या चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में आर्थिक समृद्धि आती है।
दिवाली पूजा के बाद चांदी के सिक्के का क्या करें?
जानकारी के अनुसार दिवाली पूजा के बाद चांदी के सिक्के को पूजा घर से उठाकर तिजोरी में रख दें, कहा जाता है दिवाली के दिन ऐसा करने से धन में बरकत होती है और घर का भंडार कभी खाली नहीं होता है, इसके अलावा जिन लोगों को पैसों की तंगी रहती है, वे दिवाली पूजा में इस्तेमाल किए गए चांदी के सिक्के को अपने पर्स में भी रख सकते हैं।
pc- herzindagi.com
You may also like
इंग्लैंड को हराने वाला दिन था: फातिमा सना
सिंगल रहना Vs शादी करना। जाने क्या है बेस्ट। कौन` रहता है ज्यादा सुखी। दिमाग घुमा देगी सच्चाई
मछली मारने के विवाद में हत्या कर युवक का शव जंगल में फेंका
हरियाणा: IPS पूरन कुमार की पत्नी अमनीत के खिलाफ FIR के बाद बनी बात, ASI संदीप लाठर का परिवार पोस्टमार्टम को राजी
जैसलमेर बस हादसा : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने घायलों से की मुलाकात, उठाई जांच की मांग