Next Story
Newszop

IPL 2025: शुभमन गिल तोड़ेंगे आज एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड! बस करना होगा ये काम

Send Push

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आज जो भी टीम जीतेगी फाइनल के लिए दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

इसके साथ ही आज के मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी होगा। अगर वह आज अर्धशतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में पहले नंबर पर अभी सुरेश रैना हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल प्लेऑफ की 24 पारियां खेलकर 714 रन बनाए हैं।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी प्लेऑफ की 23 पारियों में 523 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। अब शुभमन गिल के पास धोनी को पीछे छोडऩे का मौका है। शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ की 10 पारियों में 474 रन बना कर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

pc- hindustan

Loving Newspoint? Download the app now