इंटरनेट डेस्क। भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन देशभर में आज प्रेम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहने अपने भाई के घर राखी बांधने जा रही है। ऐसे में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस त्योहार पर महिलाओं को रक्षाबंधन की बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल ने प्रदेश में दो दिन महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इसके तहत आज और कल महिलाएं दो दिन राज्य की सीमा के अंदर राजस्थान रोडवेज की बसों फ्री में यात्रा कर सकेंगी।
पहली बार इस वर्ष रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे पूर्व केवल एक दिन (रक्षाबंधन को) ही यह छूट दी जाती थी।
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सीएम निवास पर शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों ने राखी बांधी। इस दौरान शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं।
pc- news tak
You may also like
नवरात्रि में झाड़ू के महत्व और उसके उपयोग के नियम
चीन में नए HMVP वायरस की खबरें: क्या है सच?
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 अगस्त 2025 : आज भाद्रपद प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ
दिल्ली पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया, लूटपाट के मामले में चौंकाने वाली कहानी