इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर मेंआज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गुलाबी नगर में एक निजी स्कूल की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत होने की जानकारी सामने आई है। खबरों के अनुसार, नीरजा मोदी स्कूल में ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
स्कूल में हुए इस हादसे के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से जांच जारी है। खबरों के अनुसार, नीरजा-मोदी स्कूल की 5वीं मंजिल से छात्रा की गिरने से मौत हुई है। छात्रा छठी कक्षा की स्टूडेंट थी।
मृतक छात्रा का नाम अमायरा है। जिसकी उम्र 12 साल बताई जा रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची स्कूल की छत तक कैसे पहुंची। पुलिस स्कूल द्वारा सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद जागा पटना प्रशासन, अब 100 फीसदी हथियार कराएं जाएंगे जमा, 80 गिरफ्तार

4000 करोड़ का फ्रॉड… माल्या-नीरव का भी बाप निकला बंकिम, बैंक को ऐसे बनाया घनचक्कर घूम जाएगा माथा..!

भारत देश की शक्ति उसकी विविधता में निहित है: विशाल सिंह

सीबीआई ने जापानियों को ठगने वाले द्विबेंदु मोहरणा को भुवनेश्वर से पकड़ा

अच्छी खबर! यूपी को मिलीं दो नई वंदे भारत, 7 नवंबर को पीएम दिखाएंगे झंडी, जान लीजिए रूट




