जयपुर। पूर्व अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के किशनगढ़ में लूट के इरादे से एक विवाहिता की हत्या की घटना को लेकर अपना रोष प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। इस संबंध में गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि ये तो प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर का हाल है। चाहे खास हो या आम कोई भी सुरक्षित नहीं है। जंगलराज के नारे के साथ लोगों को भडक़ा कर वोट मांगने वाली भाजपा अब लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर चुप्पी साधे हुए है।
इस प्रकार से इतना संगीन मर्डर हो जाना दिखाता है कि सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका है। कोई भी कहीं भी अब इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि स्वयं गृह मंत्री हैं अब कब जिम्मेदारी लेना सीखेंगे? जनता बेहद दुखी, परेशान और असुरक्षित है।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पापा की आलमारी से 46 लाख रूपये चुराˈ कर इस लड़के ने दोस्तों को बांटे तोहफ़े
Aaj ka Makar Rashifal 13 August 2025 : मकर राशि वालों, आज ग्रहों की चाल आपके जीवन में क्या बदलाव लाने वाली है?
भारत किसी से डरता नहीं, अमेरिका के दबाव में नहीं आने वाला : शिवराज सिंह चौहान
महिला वनडे विश्व कप 2025: बेंगलुरु की जगह ले सकता है तिरुवनंतपुरम का स्टेडियम
कैंसर और हार्ट अटैक जैसी 10 बीमारियों सेˈ बचाती है रम। बस पीने का सही तरीका सीख लो