इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर अब एक होटल में विवाहिता से रेप का चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। इस संबंध में भांकरोटा निवासी 35 साल की विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने इस संबंध में बताया कि भांकरोटा निवासी विवाहिता की कुछ समय पहले आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को अपने जाल में फांस लिया। इस दौरान युवक ने महिला को होटल में जॉब्सदिलाने का झांसा देकर मिलने का दबाव बनाया।
होटल में जॉब दिलाने के बहाने महिला को मिलने बुलाया
आरोपी ने 21 सितम्बर को होटल में जॉब दिलाने के बहाने महिला को मिलने बुलाया। आरोपी ने बगरू इलाके में स्थित होटल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर विवाहिता के साथ जबरदस्ती की। इसका महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया।
जान से मारने की धमकी दी
दुष्कर्म की वारदात का अंजाम देने के बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची पीड़ित विवाहिता ने इस संबंध में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने बगरू थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में खुलासा किया जा सकता है।
PC:livedainik
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Relationship Tips : इन 5 कारणों` से लड़कियों को पसंद आते हैं बड़ी उम्र के पुरुष
दिलचस्प सवाल और उनके उत्तर: आपकी सोचने की क्षमता को परखने के लिए
50 वर्ष से अधिक उम्र वाले` इस पोस्ट को सावधानी पूर्वक पढें क्योंकि यह उनके आने वाले जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है
ये आदमी था दुनिया का पहला` इंसान जिससे हुई थी सृष्टि की रचना जानिए पूरी कहानी
स्वास्थ्य विभाग टेंडर नहीं रहती मंत्री की भूमिका : इरफान