इंटरनेट डेस्क। अभिनेता हर्षवर्धन राणे, जिनकी हालिया फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, उनको अब एक और फिल्म में एंट्री मिल गइ है। जानकारी के अनुसार अब वो फोर्स फ्रैंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म में एंट्री के बाद हर्षवर्धन ने जॉन अब्राहम के लिए एक खास बात लिखी है।
हर्षवर्धन का पोस्ट
हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि जॉन अब्राहम ने उन्हें फोर्स फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने के लिए चुना है। हर्षवर्धन ने जॉन अब्राहम और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वे शूटिंग शुरू होनेका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इससे पहले, हर्षवर्धन ने निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने दीवानियत बाय मिलाप जावेरी नाम की डायरी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि अगर मिलाप उन्हें नई स्क्रिप्ट ऑफर करते हैं, तो वे बिना सोचे साइन कर लेंगे।
pc-newsbytesapp.com
You may also like

Margashirsha Month 2025 : मार्गशीर्ष माह में है श्रीकृष्ण भक्ति का विशेष महत्व, स्नान, दान का है अमोघ फल

मुझे भरोसा है एनडीए के पक्ष में हो रहा है मतदान : संजय झा

मजाक-मजाक में पति पत्नी ने करवाया DNA टेस्ट, नतीजों ने उड़ा दिए होश! ससुर जी का कारनामा आ गया सामने!

Sankashti Chaturthi 2025: कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 8 या 9 नवंबर? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विश्व कप जीतने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारतीय महिला टीम की मुलाकात





