इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म के मामले कम नहीं हो रहे हैं। अब यहां के देवबंद से शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। अब यहां सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल की एक अध्यापिका ने प्रबंधक पर चाकू के दम पर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरों के अनुसार, पीडि़त अध्यापिका और प्रबंधक एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। 21 मई को प्रबंधक ने स्कूल की छुट्टी कर स्टॉफ को स्कूल में बुलाया। अध्यापिका यहां पर पहुंची तो वहां स्टॉफ नहीं था। इस दौरान प्रबंधक ने पीडि़ता को बहाने से कमरे में बुलाकर उसे बंधक बना लिया।
इसके बाद प्रबंधक ने चाकू के दम पर अध्यापिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद अध्यापिका ने किसी प्रकार से घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
PC:helpguide
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
पंजाब : 'आप' विधायक रमन अरोड़ा पर फर्जी नोटिस की आड़ में पैसे ऐंठने का आरोप, विजिलेंस टीम ने किया अरेस्ट
निर्गुण्डी : आयुर्वेद की चमत्कारी औषधि, कई रोगों के इलाज में फायदेमंद
तेजी से आगे बढ़ रहा पूर्वोत्तर रीजन, देश के बड़े आर्थिक हब के रूप में होगा विकसित: सरकार
कांग्रेस, आतंक और पाकिस्तान में से किसे जिंदा रखना चाहती है : भाजपा विधायक
'राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर समिट' से पूर्वोत्तर राज्यों की विकास दक्षता अनलॉक होगी : इंडस्ट्री