इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
PC: X
 अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
 - 'रील बनाएगा बिहार का नौजवान', चुनाव प्रचार में एंट्री लेते ही गरजे संजय सिंह, नीतीश सरकार के पोस्टर पॉलिटिक्स पर किया प्रहार
 - कोडिंग में भारत का तोड़ नहीं, अमेरिका को पछाड़ा, GitHub पर बजा डंका
 - पाकिस्तानी सेना का प्रोपेगेंडा झूठा : अभिनेता निखिल सिद्धार्थ
 - महिला वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में भारत की स्थिति बेहतर, जेमिमाह और हरमनप्रीत ने जड़े अर्धशतक
 - कोलकाता में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नगरपालिका भर्ती घोटाले में 7 ठिकानों पर छापेमारी, 3 करोड़ रुपए जब्त




