फतेहपुर, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के आबूनगर रेडाइया स्थित विवादित स्थल पर सोमवार को पहुंची भीड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में 10 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि विवादित स्थल पर आज कुछ लोग जबरदस्ती घुस गए थे। इस दौरान तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। इस मामले का संज्ञान लेकर जिला और पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचकर स्थिति संभाल ली गई। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उपद्रव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस ने 10 नामजद समेत 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया हैं। एसपी ने सभी से अपील की है कि सभी लोग शान्ति बनाए रखे। पुलिस कानून के तहत कार्रवाई कर रही है।
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार
You may also like
लड़का होगा या लड़की जानने के लिए 3500ˈ साल पहले अपनाया जाता था ये तरीका..जानिए
हर दिन घी खाएं या मक्खन? स्टडीज़ नेˈ खोले बड़े राज़. ये पढ़कर खुद तय कर पाएंगे सेहतमंद ऑप्शन
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 अगस्त 2025 : आज बहुला चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक
चायवाले पर फिदा हुई लैडी डॉक्टर दूल्हा बनाकरˈ लाई घर बोली- जब भी कमरे में आता है तो..
चाणक्य नीति: विवाह में सावधानी बरतने की आवश्यकता