झज्जर 29 मई . मराठा साम्राज्य की रानी रही अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर गुरुवार को झज्जर में महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ में काफी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. इससे पूर्व महिलाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.
महिला मैराथन दौड़ का आयोजन भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से किया गया. यह दौड़ शहर के बीकानेर चौक से आंबेडकर चौक तक हुई. दौड़ में शामिल महिलाओं ने बहुत उत्साह दिखाया. सभी ने एक दूसरे से आगे निकलने का प्रयास किया. भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला प्रधान सोमवती जाखड़ और मोर्चा की नेता सुनीता चौहान ने भी दौड़ में भाग लिया. दौड़ आरंभ होने से पूर्व उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सोमवती जाखड़ ने कहा कि हम तमाम महिलाओं को रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेने चाहिए. रानी अहिल्याबाई ने थोड़ी ही आयु में अपनी रियासत को एक बहुत बड़े कुशल प्रशासक की तरह संभाला. वह न केवल एक अच्छी प्रशासक थी बल्कि साधुवाद देने के लायक समाजसेवी की थी. उनके नायक प्रियता किसी से छिपी नहीं रही. महिला भाजपा नेता सुनीता चौहान ने भी महिलाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह न केवल विमान और ट्रेन उड़ती है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बंदूक उठाकर पहरा भी देती हैं. यह सब रानी अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान महिलाओं की प्रेरणा से ही संभव होता है. कुश्ती और निशानेबाजी जैसे खेलों में भी हरियाणा की महिलाओं का कोई मुकाबला नहीं. कार्यक्रम के संयोजक पंचायत समिति झज्जर के अध्यक्ष दीपक झांसवा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए.
—————
/ शील भारद्वाज
You may also like
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
शुभमन गिल को एक गलती पड़ी भारी, अब फैंस बुरी तरह से कर रहे ट्रोल
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ
आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार