मालदह, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इस दौरान वह और उनकी पत्नी मंजी किस्कु घायल हुए। घटना के बाद धरना स्थल पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल हालत नाज़ुक होने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
पूरा विवाद उस घटना से जुड़ा है जिसमें तृणमूल के एक नेता पर पुलिस को बेल्ट से मारने का आरोप लगा था। आरोपित को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने उल्टे हमले के शिकार भाजपा कार्यकर्ता को ही पकड़ लिया। इसी अन्याय के खिलाफ सांसद खगेन मुर्मू करीब 20–21 घंटे तक धरने पर बैठे थे। इसी दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता भी अस्वस्थ हो गई।
धरने के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रहे। इस दौरान सांसद ने कहा कि आज भी थाना प्रभारी (आईसी) मिलने तक नहीं आए। एक महिला कार्यकर्ता बीमार पड़ी, लेकिन पुलिस ने हाल तक नहीं लिया। क्या यही कानून के रक्षक का आचरण है?
डॉक्टरों के मुताबिक, सांसद को हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और चोट की समस्या है। भाजपा के कई विधायक और नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी कई बार फोन कर उनका हाल जाना और चांचल थाने के आईसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर चर्चा की है।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
You may also like
ट्रंप ने कहा-इजराइल और हमास ने मानी बात, गाजा में शांति को तैयार, दोनों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए
आज हमेशा के मुकाबले ट्रेन में कम भीड़` थी। सुरेखा ने खाली जगह पर अपना ऑफिस बैग रखा और खुद बाजू में बैठ गई। पूरे डिब्बे में कुछ मर्दों के अलावा सिर्फ सुरेखा थी। रात का समय था सब उनींदे से सीट पर टेक लगाये शायद बतिया रहे थे या ऊँघ रहे थे। अचानक डिब्बे में 3-4 तृतीय पंथी तालिया बजाते हुए पहुँचे और मर्दों से 5-10 रूपये वसूलने लगे। कुछ ने चुपचाप दे दिए कुछ उनींदे से बड़बड़ाने
घोर कलयुग: 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक` की वृद्धाश्रम में हुई मौत देखने तक नहीं आए बेटा बेटी लोगों ने चंदा लेकर किया अंतिम संस्कार
गांव का नाम शारीरिक संबंध पर रखा ग्रामीण` हुए परेशान.. किसी को बताओं को शर्म से हो जाते हैं लाल
आज का राशिफल: 9 अक्टूबर 2025 में ग्रहों का प्रभाव