मथुरा, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कान मंदिर में रात नौ बजे ठाकुरजी का पंचामृत से महाभिषेक शुरू हुआ। पंचगव्य के साथ फूलों से भी भक्तों ने ठाकुरजी का महाभिषेक किया। नौ बजे शुरू हुए ठाकुरजी के महाभिषेक में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। ठाकुरजी के जन्मोत्सव पर केक कटा तो जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
गौरतलब हो कि लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देश ही नहीं दुनियाभर के श्रद्धालु उल्लास में डूबे हैं। विदेशी भक्तों में उत्साह हिलोरें मार रहा है। इस्कान मंदिर में शनिवार सुबह से ही विदेशी कृष्ण भक्त अराध्य के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। कोई फूलमाला तैयार कर रहा है, तो किसी ने ठाकुरजी का फूलों का डोल तैयारी करने का जिम्मा संभाल रखा है। मंदिर प्रांगण में एकओर हरिनाम संकीर्तन की गूंज पर विदेशी भक्त नृत्य कर रहे हैं तो व्रत रखकर आराध्य के जन्मोत्सव की तैयारी में विदेशी महिलाएं भारतीय परिधान पहने हाथ में माला झोली लिए जप करते हुए इंतजार कर रही हैं।
इस्कान मंदिर में विदेशी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने को डेरा डाला है। अधिकतर श्रद्धालु तो वृंदावन में ही रहकर ईश्वर साधना करने वाले हैं, जो तैयारी में जुटे हैं। तो सैकड़ों विदेशी भक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए वृंदावन आए हैं। इनमें शामिल सैकड़ों श्रद्धालु तो भोर में चार बजे मंगला आरती से ही आस्था की गंगा में डूबे हैं। तो दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं ठाकुरजी के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों की माला तैयार कर रही हैं। मंदिर परिसर सुबह से ही हरिनाम संकीर्तन के स्वरों से गुंजायमान है। ढोल, मंजरी, मृदंग की धुन पर संकीर्तन करते श्रद्धालु नृत्य कर ठाकुरजी के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं।
इस्कान भक्त राधिक केसरी माताजी ने कहा मैं मूलरूप से यूएसए निवासी हूं और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वृंदावन में जो उल्लास मिलता है, वह कहीं और नहीं। यही कारण है लंबे समय से वृंदावन में रहकर ईश्वर साधना कर रही हूं। आज सुबह से ही मंदिर में फूल सेवा, साफ सफाई की सेवा करके ठाकुरजी के जन्मोत्सव का इंतजार कर रही हूं। बहुत ही अच्छा लग रहा है, वृंदावन में जो खुशी मिल रही है, यही कहूंगी दुनियाभर के लोगों को भगवान के जन्मोत्सव का सेलीब्रेशन करने के लिए वृंदावन आना चाहिए।
(Udaipur Kiran) / महेश कुमार
You may also like
गर्मी में मिट्टी के घड़े का पानी: सेहत के लिए बेहतरीन विकल्प
50 लाख के लिए खुद को 'मारा' श्मशान से रसीद तक बनवाई, बीकानेर में नर्सिंगकर्मी का फर्जीवाड़ा जान रह जाएंगे हैरान
मप्र में उत्साह के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 12 बजते ही गूंजा जय कन्हैया लाल की
PM मोदी की लाल क़िले से RSS तारीफ़ पर बवाल, ओवैसी ने लगाया देश के अपमान का आरोप!
नंद के घर 'आनंद' बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब